Row And Column in MS Word in Hindi | Layout Tab in MS Word 2016 in Hindi

एम एस वर्ड 2016 के इस अध्याय में Table Tools के अंतर्गत Layout Tab में आज आप सीखेंगे। Rows & Columns Block ऑप्शन का उपयोग करना।

https://www.shatishtutorial.com/2021/08/row-and-column-in-ms-word-in-hindi.html
Row And Column in MS Word in Hindi

इस पोस्ट में आप देखेंगे कि अगर आपने कोई टेबल बना रखी हैं, तो उसे या फिर उसकी किसी भी Row, Column या Cell को कैसे सिलेक्ट करें, टेबल में अपनी आवश्यकता के अनुसार कुछ Rows, columns या Cells कैसे इंसर्ट करें या फिर उन्हें कैसे Delete करें, इत्यादि।

MS Word में एक नयी सेल, रो, कॉलम इंसर्ट करना

Column Insert करने का पहला तरिका।

यदि आपको कॉलम के पहले या बाद में एक कॉलम और इंसर्ट करना हो तो उसके लिए कॉलम की लाइन के उपर माउस ले जाए।


  • ये देखिए यहा एक कॉलम इंसर्ट हो गया हैं। 
  • इसी तरह से आपको टेबल के आखिर में कॉलम इंसर्ट करना हो तो वो भी आप इसी तरह से कर सकते हैं।

कॉलम इंसर्ट करने का दुसरा तरिका। 

आप जिस कॉलम के Left या Right Side में कॉलम इंसर्ट करना चाहते है उस पर क्लिक करें। और Rows & Columns Block में जाकर Insert Left या Insert Right जो भी ऑप्शन आप चुनना चाहे वो चुन लें। हमने चुना Insert Right.

ये देखिए उस कॉलम के राइट में एक कॉलम इंसर्ट हो गया हैं। अगर आप left चुनेंगे तो left में कॉलम इंसर्ट हो जाएगा। 

Row Insert करने का पहला तरिका।

इसी तरह रो इंसर्ट के लिए आप किसी भी रो की लाइन पर जाए। 

Insert Row
  • प्लस का निशान दिखाई देने पर उस पर क्लिक कर दें। ये देखिए Row Insert हो गई हैं। 

Row Insert करने का दुसरा तरिका।

जिस रो के उपर या निचे रो इंसर्ट करनी हो उस रो पर क्लिक करें। फिर Rows & Columns Block में जाकर Insert Below या Insert Above ऑप्शन चुन लें।

  • ये देखिए हमने Above और Below चुना था। तो जिस रो पर क्लिक किया था उसके उपर और निचे रो इंसर्ट हो गई हैं। 

Row और Column Insert करने का तीसरा तरिका।

  • हमने जो तरिके बताये उनके अलावा भी एक और तरिका है, आप जहा भी रो या कॉलम इंसर्ट करना चाहते हैं।

Insert Rows Below

  1. पहले उसके सामने क्लिक करें।
  2. फिर Right Click करके Insert option पर जाए।
  3. अब आपको Row और Column चाहिए तो आप Insert Column to the Left, Insert Column to the Right, Insert Rows Above और Insert Rows Below ऑप्शन का प्रयोग करके Insert कर सकते हैं। 

Insert Cell  करने का तीसरा तरिका।

  • यदि आप Table में Cell Insert करना चाहते है तो उसके लिए आप जिस Row में Cell Insert करना है उस पर क्लिक करें।
  • फिर Mouse की Right Button प्रेस करके Insert option पर जाए।
  • अब आपको एक Cell चाहिए तो आप Insert Cells....  ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • हमने जब उस पर क्लिक किया तो एक window ऑपन हुई।

  • इसमें Cell Right में shift करना है या निचे Shift करना हैं। जैसा आप चाहे वैसा सेलेक्ट कर सकते हैं। हमने Shift Cell Down चुना हैं, और फिर Ok पर क्लिक कर देंगे। 

Delete a row, column, or cell from a table

जो सेल चुनी थी। उसमें Cell Shift हो गया है जिस पर हमने क्लिक किया था। वह निचे चली गई हैं। और यहा पर एक नया सेल आ गया हैं। इससे हमारी Table गडबडा रही हैं। अगर हमको ये सेल नही चाहिए तो इसको Delete कर सकते हैं।

Delete Cell 

  • अब अगर आपको ये Cell Delete करना है, तो उसके लिए यहा पर Delete का ऑप्शन हैं।
  • इस पर क्लिक करें। और Delete Cell पर क्लिक कर दें।
  • वापस से ये Window ऑपन हो गई हैं। अब इसमे Shift Cells left पर क्लिक करके ok कर दें। 
  • ये देखिए वापस हमारी जो सेल खिसकी थी वो वापस अपनी जगह पर आ गई हैं। और जो एड किया था वो डिलिट हो गया हैं। 


  • सबसे निचे ऑप्शन है Delete Table. इस पर क्लिक कर दें। तो पुरी टेबल डिलिट हो गई हैं। 

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि किसी भी Document में Rows & Columns Block ऑप्शन का उपयोग करना। इसके पहले वाली पोस्ट में जाना था Table Block, Draw Block और Eraser Block ऑप्शन का उपयोग करना। 

अगर हमारी ये पोस्ट पसंद आये तो इसे Comment करें, और अन्य लोगो के साथ इसे Share करें और MS Word की नई - नई जानकारी के लिए हमारे Facebook PageTelegram को  Like 👍 करें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post