Format Tab me Adjust Block ka Upyog karna

MS Word 2016 के इस अध्याय में Format Tab के Adjust Block के अंतर्गत आज आप सीखेंगे। Picture Background हटाना, Artistic Effect डालना, Picture Compress करना इत्यादि।

https://www.shatishtutorial.com/2021/09/format-tab-me-adjust-block-ka-upyog.html
Format Tab me Adjust Block ka Upyog karna

हमने पहले से एक Image डाल रखी हैं। Image में Editing करने के लिए इस Image को सेलेक्ट कर लेंगे। Image Select करते ही उपर Menu Bar में Format Tab दिखाई दे रहा हैं। हम इस पर क्लिक करेंगे।

आज इस पोस्ट में हम आपको Format Tab के Adjust Block के सभी Options के बारे में बताएंगे।

Remove Background

  • सबसे पहला option है, Remove Background इस पर क्लिक करें। 
  • इस पर क्लिक करते ही इमेज का कलर कुछ इस तरह का हो जाएगा। 

Remove Background

  • अब एक अलग Menu Open हो जाएगा। जिसमें आपको अलग कुछ और ऑप्शन दिखेंगे। 

Background Removal for Refine Group

  • ये हमने ये Area Select किया हैं। अब हम Enter Press करेंगे। 

  • अब जो Area हमने मार्क किये थे। उनके अलावा इमेज के दुसरे सभी पार्ट Remove हो गये हैं। 
  • जिस तरह से हमने इस ऑप्शन का उपयोग किया इसी तरह से आप दुसरे ऑप्सन का उपयोग भी कर सकते हैं। 

Corrections 

  • जब हम इस पर क्लिक करेंगे। इस पर क्लिक करने पर एक Menu Open होता हैं।
Corrections
  • इसमे आपको यही image अलग अलग कलर फॉर्मेट के साथ दिखाई पडेगी। जिनमे Sharpness or Brightness कम या ज्यादा होगी। 
  • हम जिस भी इमेज पर माउस ले जाएंगे। इमेज में वो चेंजेस आपको दिखाई देंगे। हम इसमे से किसी भी इमेज पर क्लिक करते हैं।

इसी Menu में निचे की तरफ आपको Picture Correction ऑप्शन दिखेंगा। 

  • इस पर क्लिक करें। 
  • क्लिक करते ही राइट साइड में एक menu open होगा। 
  • इसमें भी पिक्चर फ़ॉर्मेटिंग के ऑप्शन आपको मिलेंगे। जैसे- Sharpness  के लिए Presents ऑप्शन भी हैं।
  • Slider: Slider की सहायता से भी आप Sharpness कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
  • उसी तरह आप Brightness भी सेट कर सकते हैं। 

Color

Color ऑप्शन की सहायता से आप इमेज को अलग अलग कलर दे सकते है।

Color
  • जिस भी ऑप्शन पर हम माउस ले जाएंगे इमेज का कलर वैसा हो जाएगा हैं। आपको जो भी कलर सेट करना हो उस पर क्लिक कर दें। 
  • आपको इसी Menu में निचे की भी तीन ऑप्शन दिखेंगे। 

More Various

जिस पर माउस ले जाते ही कलर की लिस्ट दिख जाएगी। इसमे से आप चाहे तो अलग अलग कलर चुन सकते हैं। 

Set Transparent Color

  • इसकी सहायता से आप इमेज के बैकग्राउंड को Transparent कर सकते हैं। पर एक बात का ध्यान रखें। इस ऑप्शन की सहायता से सभी इमेज का बैकग्राउंड Transparent नही होता हैं। 
  • Set Transparent Color चुना।
Set Transparent Color
  • अब जहा पर भी हम क्लिक करेंगे। वहा से वो कलर हट जाएगा।

Artistic Effects 

  • इस पर क्लिक करने पर एक Drop Down menu open होगा।
Artistic Effects
  • जिस भी ऑप्शन पर हम माउस ले जा रहे है इमेज वैसे Effect show कर रहा हैं। आपको जो भी Effect सेट करना हो उस पर क्लिक कर दें। 
  • इसी menu में निचे की तरफ Artistic Effect Option दिखेंगा। जिसकी सहायता से आप और भी Effects Image में डाल सकते हैं। 
इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि किसी भी Document में Pictured Format  के अंतर्गत Adjust Block के तहत Remove background, Corrections, Color और Artistic Effects का उपयोग करना।

अगर हमारी ये पोस्ट पसंद आये तो इसे Comment करें, और अन्य लोगो के साथ इसे Share करें और MS Word की नई - नई जानकारी के लिए हमारे Facebook Page को  Like 👍 करें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post