Introduction of Windows 10 in Hindi

 Windows 10 के इस अध्याय में आज आप Windows 10 का परिचय जानेंगे। 



Computer कि गतिविधियों को अच्छी तरह से संचारित करने के लिए चलाने के लिए विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं। उन्ही में से एक ऑपरेटिंग सिस्टम है Microsoft का Windows 10. 

आइये अब देखते है Windows 10 पर किस तरह से कार्य किया जाता हैं। 

जैसे ही हम अपना कम्प्यूटर ऑन करते है ये स्क्रिन आती है इसे कहते है Desktop और Desktop पर Left Side पर आपक कुछ images देख सकते है ये कहलाते है icon. 

Desktop Area

आइये अब देखते है किस तरह से हम Program को Open कर सकते हैं।

Windows 10 में Program Open करने के कुछ आसान तरीके?

  • यहा निचे taskbar में left corner पर start button है। 
  • इस पर click करते ही आपको यहा पर कुछ option दिखाई देंगे। 
  • यहा लेफ्ट साइड ऊपर की तरफ Most use लिखा हुआ आ रहा है। इसका मतलब है यहा पर आपको वो Program या Apps नजर आयेंगे जिन पर आप अक्सर काम करते हैं। यहा पर Scroll Bar या Keyboard के Up & Down Arrow की मदद से आप सारी Apps Scroll करके देख सकते हैं।
  • मान लिजिए हमे कोई Program, Apps या Files इत्यादि जो हमारे सिस्टम में है उसको ढुढना है तो उसके लिए यहा निचे Start Button के पास में एक Search का Option है वहा पर उस Apps या File का नाम Type कर देंगे। 

    जैसे- मान लिजिए हमको Notepad Apps ढुढनी है तो वो हम यहा पर Type कर देंगे। 
  • ये देखिए Type करते ही सबसे उपर ये notepad नजर आ रही है। इस पर Enter या Mouse Pointer की मदद हम यहा से इसे खोल सकते हैं। 

  • Windows 10 में भी Notepad उसी तरह काम करता है। जैसे Windows XP, 7, 8, 10 में इसकी सहायता से आप Cut, Copy, Paste आदि Basic Option का उपयोग सीख सकते हैं। 
यह भी पढे: नोटपैड को कैसे खोलें?

Expand 

  1. आप जैसे ही Expand पर Click करते हैत तो आप यहा देख सकते है। Document, Picture, Settings or Power का Option है। 
  2. Documents की सहायता से हम हमारी File व Folder को यही से Open कर सकते है। साथ ही Pictures को भी खोल सकते हैं। 
  3. इस पर क्लिक करने पर आप यहा देख सकते है ये List आ जाती हैं। इसमे Desktop, Documents, Download, Pictures के Folder होते है। 

Settings 


यहा पर ये देखिए सारे Option बहोत सरल तरीके से दिये हुए है। आपको System से सम्बंधित Display, Notification, Apps, Power से जुडी Settings है। ऐसे हर चिज के लिए ये अलग अलग Option दिये हुए हैं।
 

यदि आप Windows का पुराना Control Panel भी खोलना चाहते है तो उसके लिए Windows + R Key Press करें।  अब Run Command में Control Type करके Ok पर क्लिक या Enter Press कर दें। 
Control Panel

Power 

इस पर Click करेंगे तो ये तीन तरह के Option आपको दिखेंगे। 

Power
  1. Sleep: यदि आपको थोडी देर के लिए Computer इस्तेमाल नही करना हैं। तो आप इसे Sleep Mode पर डाल सकते हैं। 
  2. Shut Down: Shut Down Option Computer  को बंद करने के लिए होता हैं। 
  3. Restart: इसे हम तब प्रयोग करते है जब System Hang होने की वजह से या किसी और वजह से आपको Computer फिर से Start करना हो तब प्रयोग करते हैं। 

Life and Gland 

ये Windows 8 का छोटा सा हिस्सा है Windows 8 में पुरी Screen पर यही Display होता है पर Windows 10 को user friendly बनाने के लिए इसे सरल बनया गया हैं।

Life and Gland में आप यहा देख सकते है। कुछ useful apps हैं। जैसे- Calendar, Mail, Edge  इत्यादि और आप यहा पर अपनी मर्जी के मुताबिक और Apps को Pin कर सकते हैं। 

 Example 

Life and Gland

यहा पर Display Box नजर आ रहे है इनको आप यहा से unpin कर सकते है। यानि हटा सकते हैं। यहा पर और Apps Add  कर सकते हैं। इनका Size बदल सकते हैं। और इन सबके बारे में विस्तृत जानकारी आगे के पोस्ट में देंगे। 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post